हरियाणा | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही परीक्षार्थी एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इससे कम अंक पाने वाले फेल माने जाएंगे और उन्हें अगले वर्ष फिर से परीक्षा देनी होगी।
ऐसे देखें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025’ विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।