मुंबई | शेयर बाजार में आज, 8 अगस्त को तेज गिरावट देखी जा रही है। सुबह से बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 519 अंकों की गिरावट के साथ 80,103 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 156 अंक टूटकर 24,440.10 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। जापान का निक्केई 909 अंक (2.22%) चढ़कर 41,968 पर पहुंच गया है, जबकि कोरिया का कोस्पी 13 अंक गिरकर 3,214 पर है। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.65%) लुढ़ककर 24,916 पर आ गया, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,642 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी
7 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखी गई। डाउ जोन्स 224 अंक गिरकर 43,968 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 73 अंक चढ़कर 21,242 पर और S&P 500 लगभग सपाट 6,340 पर बंद हुआ।
कल रही थी तेजी
7 अगस्त को भारतीय बाजारों में तेजी का माहौल था। सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 80,623 पर और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 24,596 पर बंद हुआ था। हालांकि, आज के कारोबार में सेंसेक्स अपने शुरुआती 79,811 के निचले स्तर से 812 अंकों की रिकवरी भी कर चुका है, जो बाजार में उतार-चढ़ाव की तीव्रता को दर्शाता है