Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्पेन का बड़ा फैसला: अमेरिका के F-35 को झटका

अमेरिका  |  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दबाव और धमकी वाली नीति एक बार फिर उलटी साबित हुई है। स्पेन ने 50 अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमानों की खरीद योजना को खारिज कर दिया है और इसके बजाय 94 हजार करोड़ रुपये की लागत से यूरोप में बने Eurofighter Typhoon और FCAS (Future Combat Air System) प्रोजेक्ट पर भरोसा जताया है।

यह फैसला ट्रंप की उस नीति को सीधी चुनौती है, जिसमें वह नाटो देशों को अमेरिकी रक्षा उत्पादों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर करते रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह केवल एक डिफेंस डील नहीं, बल्कि यूरोपीय रक्षा आत्मनिर्भरता का ऐतिहासिक ऐलान है।

Eurofighter और FCAS क्या हैं?

  • Eurofighter Typhoon: जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और स्पेन की संयुक्त रूप से विकसित चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट।
  • FCAS: फ्रांस, जर्मनी और स्पेन का संयुक्त प्रोजेक्ट, जिसका लक्ष्य 2040 तक छठी पीढ़ी का फाइटर जेट तैयार करना है।

F-35 क्यों पीछे रह गया?

अत्यधिक लागत, सॉफ्टवेयर की समस्याएं, बार-बार तकनीकी खराबी और पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण इस प्रोग्राम की बड़ी कमजोरियां हैं। विदेशी ऑपरेटरों को सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर मेंटेनेंस तक हर काम के लिए अमेरिका पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उनकी ऑपरेशनल स्वतंत्रता घटती है।

स्पेन का कदम और आगे की तस्वीर

स्पेन 2026 से 2030 के बीच 25 नए Eurofighter खरीदेगा और भविष्य में 115 जेट का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखता है। FCAS के तहत 2040 तक नई पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाए जाएंगे। यह फैसला यूरोपीय उद्योग और रक्षा स्वायत्तता को बढ़ावा देगा।

कनाडा, स्विट्ज़रलैंड और भारत जैसे कई देश भी अब F-35 डील पर पुनर्विचार कर रहे हैं। यह साफ संकेत है कि दुनिया में अमेरिका पर आंख मूंदकर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है और देश अब अपनी सुरक्षा अपने तरीके से तय करना चाहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.