Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा :  3 दिन फ्री बस यात्रा

लखनऊ |  रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा देते हुए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। प्रदेश के नगर विकास विभाग के तहत संचालित नगरीय परिवहन निदेशालय की सभी सिटी बसों में महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगे।

पिछले वर्षों में यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए उपलब्ध थी, लेकिन इस बार इसे तीन दिन तक बढ़ाया गया है। खास बात यह है कि पहली बार महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो त्योहार पर अपने प्रियजनों से मिलने के लिए सफर करते हैं।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय न केवल रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाएगा, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के साथ उनके सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम कदम है।

नगरीय परिवहन निदेशालय ने सभी बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि इन तीन दिनों के दौरान यात्रियों को निर्बाध और सुरक्षित सेवा प्रदान की जाए। यह सुविधा प्रदेश के सभी शहरों में चलने वाली सिटी बसों पर लागू होगी, जिससे महिलाएं आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और त्योहार का आनंद अपने परिवार के साथ मना सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.