Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशिया कप 2025: टीम इंडिया की घोषणा की उलटी गिनती शुरू

13 August, 2025

इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें एशिया कप 2025 पर टिक गई हैं। टूर्नामेंट से पहले टीम चयनकर्ता खिलाड़ियों के सही कॉम्बिनेशन को लेकर रणनीति बना रहे हैं।इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा विकेटकीपर और उप-कप्तान की भूमिका को लेकर है, साथ ही जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी निगाहें टिकी हुई हैं।

कौन बनेगा टीम का विकेटकीपर?

मुख्य विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
दूसरे विकेटकीपर की रेस में जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल आमने-सामने हैं। जुरेल ने पिछली टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि जितेश शर्मा ने आईपीएल में फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

उप-कप्तानी की रेस

उप-कप्तानी को लेकर चयनकर्ताओं के सामने दुविधा है। शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी की, जबकि अक्षर पटेल पिछली घरेलू टी20 सीरीज में उप-कप्तान थे। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव के साथ गिल को उप-कप्तान बनाया गया था, जिससे इस बार फैसला और मुश्किल हो गया है।

टीम ऐलान की तारीख

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI 19 या 20 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगा। चयन से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट सौंपेगी।
इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव चोट से उबरकर बेंगलुरु में नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

एशिया कप 2025 – भारत का शेड्यूल

  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
  • 20-26 सितंबर: सुपर फोर
  • 28 सितंबर: फाइनल

संभावित टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.