Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में अब नदियों-नालों के पास नहीं बनेंगे स्कूल, आपदा से प्रभावित संस्थानों का होगा पुनर्निर्माण

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि राज्य में अब कोई भी नया शिक्षण संस्थान नदियों और नालों के पास नहीं बनाया जाएगा। सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि हालिया आपदा में सबसे अधिक नुकसान उन्हीं स्कूलों और कॉलेजों को हुआ है जो जल स्रोतों के निकट बने थे।

मंत्री ने कहा कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त संस्थानों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्निर्मित किया जाएगा। जमीन चयन की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर होगी, जो स्वयं स्थल का निरीक्षण करेंगे ताकि भविष्य में निर्माण को लेकर कोई विवाद या जोखिम न रहे।

आपदा से पूरे प्रदेश के 523 शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 109 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विभाग को कुल 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुनर्निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है, जिसमें से 9 करोड़ रुपये अकेले मंडी जिले के लिए हैं, क्योंकि यहां नुकसान सबसे ज्यादा हुआ है। निर्माण कार्य हिमुडा के माध्यम से करवाए जाएंगे।इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रिंसिपल, हेडमास्टर और पीजीटी के पदोन्नति सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे जल्द जारी किया जाएगा। अन्य वर्गों की प्रमोशन लिस्ट भी चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.