Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऐतिहासिक रीज़ मैदान पर 79वां स्वतंत्रता दिवस, डिप्टी सीएम ने विकास और आपदा राहत पर रखा जोर

Shimla, Sanju – राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रीज़ मैदान में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की, जबकि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद जवानों और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास में बड़े कदम उठा रही है—जिसमें मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नई मशीनरी की स्थापना, 1000 नई HRTC बसों की खरीद, और 2000 करोड़ रुपये की लागत से शिमला रोपवे परियोजना शामिल है।उन्होंने बागवानों का बकाया चुकाने और माता-पिता विहीन बच्चों को गोद लेने जैसी पहल का भी उल्लेख किया। अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष भी प्रदेश को भारी आपदाओं का सामना करना पड़ा है, जिससे 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जल जीवन मिशन के 1200 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास लंबित हैं और हिमाचल को केंद्र से मदद की जरूरत है।

जल संकट पर बोलते हुए जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भारी बारिश से गुम्मा और गिरी जल परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे शिमला में अगले एक-दो दिन जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग को अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है और मरम्मत का काम तेज़ी से चल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.