15 August, 2025
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद अब एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों में जुटी है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी यह सीरीज बेहद रोमांचक रही और व्यूअरशिप ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भी ओवल टेस्ट के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब उन्होंने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए वापसी का ऐलान किया है।
क्रिस वोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा,
“मेरे लिए यह अच्छी बात है कि अब मुझे स्लिंग की जरूरत नहीं है। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और अपने कंधे को आसानी से हिला सकता हूं। आने वाले समय में मैं रिहैब पर काम करूंगा और कंधे को मजबूत बनाकर जल्द से जल्द वापसी करने का प्रयास करूंगा। फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है।”वोक्स की वापसी इंग्लैंड के लिए अहम मानी जा रही है, खासकर एशेज सीरीज 2025 के मद्देनज़र, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होने वाली है।