Facebook-f Youtube X-twitter

सरकाघाट से सीएम का बड़ा ऐलान: आपदा राहत, स्वास्थ्य और रोजगार में बड़े कदम

Mandi, Dharamveer

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के सरकाघाट में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार 3,000 करोड़ रुपये की विशेष परियोजना शुरू करेगी। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त भी जारी की जा रही है, जिसका बड़ा हिस्सा मंडी जिले में खर्च होगा।

मुख्यमंत्री ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, सरकाघाट अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की जाएगी, नया बस स्टैंड और पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंक फाइनल मेरिट में जोड़े जाएंगे। नकल करने वालों के लिए 3 साल की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। आने वाले समय में 200 सीबीएसई पैटर्न स्कूल, 600 पटवारी, 600 जेबीटी, 300 पंचायत सचिव और 200 डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे।

नशे के खिलाफ अभियान को और सशक्त बनाने के लिए “नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड” का गठन होगा, जिसमें कई विभाग मिलकर काम करेंगे। हर पंचायत में नशा निवारण समितियां बनेंगी और सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। युवाओं के लिए 2000 ई-थ्री व्हीलर परमिट भी जारी किए जाएंगे।बारिश के बावजूद सीएम सुक्खू ने सरकाघाट में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.