Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चौहारघाटी में बादल फटने से तबाही: 6 पुल बहाए, वाहन-दुकान क्षतिग्रस्त, किसानों को करोड़ों का नुकसान

Mandi, Dharamveer

मंडी जिला के पधर उपमंडल की दुर्गम चौहारघाटी में बीती रात और आज सुबह हुई भीषण बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक आई बाढ़ से घाटी की दो पंचायतें शिल्हबुधाणी और तरस्वाण सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

संपत्ति को भारी नुकसान, पर जानी हानि नहीं

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 6 फुटब्रिज, एक वाहन, एक दुकान और सैंकड़ों बीघा निजी भूमि तेज बहाव की चपेट में आ गए। किसानों और बागवानों की फसलें और बागान बह जाने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस आपदा में किसी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई।

लोगों ने सुरक्षित स्थानों में ली शरण

शिल्हबुधाणी पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह और तरस्वाण पंचायत के प्रधान जय सिंह ने बताया कि भारी बारिश के दौरान सभी नाले उफान पर आ गए थे। ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

प्रशासन अलर्ट, स्कूल बंद

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंहलोक निर्माण विभाग के एसडीओ भगतराम यादव और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हालात को देखते हुए एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित किया है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.