Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में गूंजा आपदा राहत का मुद्दा..जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरा

Shimla, 19 August

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत विपक्ष के हमले के साथ हुई। पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नियम 67 के तहत चर्चा में सरकार को आपदा प्रबंधन को लेकर कठघरे में खड़ा किया।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने न केवल राहत कार्यों में देरी और लापरवाही बरती बल्कि जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाई गई राहत सामग्री को भी अपना बताने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा नाके लगवाकर लोगों को मजबूर किया गया कि राहत सामग्री सीधे एसडीएम को दी जाए।

दो करोड़ की मदद, हजारों करोड़ का नुकसान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कहती है कि आपदा से हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक केवल दो करोड़ रुपये की सहायता कई किस्तों में दी है। उन्होंने कहा –
“सवाल यह नहीं है कि कितनी मशीनें लगाई गईं, सवाल यह है कि कितनी मशीनें लगनी चाहिए थीं ताकि सड़कें समय पर खुल जातीं। डेढ़ महीने बाद भी कई सड़कें बंद पड़ी हैं।”

भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सत्ता से जुड़े नेताओं ने राहत कार्यों को अवसर बनाकर भ्रष्टाचार किया। जनता की मदद से खुले रास्तों पर भी कांग्रेस नेताओं ने टेंडर अपने नाम पर निकालने और पैसा हड़पने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा पीड़ितों की मदद नहीं बल्कि पूर्व सरकार द्वारा बनाए गए संस्थानों और ढांचों को हटाना रही है।

अस्थायी शेल्टर बनाने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की कि प्रभावितों के लिए अस्थायी शेल्टर बनाए जाएं और ठोस राहत योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों ने इस कठिन समय में अच्छा काम किया है, जिसके लिए उन्हें साधुवाद दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार को उन जगहों पर सुधार की जरूरत है जहां लापरवाही और खींचतान साफ दिख रही है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.