Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग डैम से 75 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, प्रशासन अलर्ट

Kangra, Sanjeev

हिमाचल प्रदेश के पौंग डैम से पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है। बीबीएमबी प्रशासन ने घोषणा की है कि अगले 24 घंटों में डैम से 75 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए हर 12 घंटे बाद पानी की निकासी में लगभग 6 हज़ार क्यूसेक की बढ़ोतरी की जाएगी।

स्थिति पर नज़र रखते हुए फतेहपुर के एसडीएम विश्रुत भारती ने विभागीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।उन्होंने साफ निर्देश दिए कि ब्यास नदी के 50 मीटर दायरे में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। विशेष रूप से अपंग और बुज़ुर्ग लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है।प्रशासन ने दाना मंडी रियाली और राधा स्वामी सत्संग भवन बडूखर में राहत शिविर बनाए हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें मेडिकल जांच करेंगी और पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की है।

एसडीएम भारती ने कहा—हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। बुज़ुर्ग और अपंग नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सभी विभाग अलर्ट पर हैं और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अफवाहों से दूर रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.