Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावितों की पुकार : सुरक्षित जमीन दें, ताकि फिर से बस सकें घर

Mandi, Dharamveer

उपमंडल बालीचौकी की ग्राम पंचायत देवधार और माणी में प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है। भूस्खलन और जमीन धंसने से यहां 102 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 26 पूरी तरह से तबाह हो गए हैं जबकि 76 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। कई परिवार अपने टूटे आशियानों को बार-बार देखने आ रहे हैं, मगर इस वक्त वे अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।

प्रभावितों की गुहार

आपदा प्रभावित केवल राम, गुमत राम, होशियार सिंह, राम सिंह, डोला राम और युद्धवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से एक स्वर में मांग उठाई है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे फिर से अपने घर-बार बसा सकें।

राहत कार्य

फिलहाल प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से 2 लाख 30 हजार रुपये की फौरी राहत राशि वितरित की गई है। देवधार पंचायत के प्रधान देवराज ठाकुर ने बताया कि सरकार, प्रशासन और समाजसेवियों की मदद से प्रभावितों को सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत ने जनता से सहयोग की अपील भी की है और इसके लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। एकत्रित धनराशि पारदर्शिता से प्रभावितों में बांटी जाएगी।

प्रशासन का बयान

एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने जानकारी दी कि डीसी मंडी के निर्देशों पर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी पात्र परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

लगातार आपदा का संकट

बालीचौकी उपमंडल का आधा हिस्सा सराज विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां 2023 की प्राकृतिक आपदा में भी भारी नुकसान हुआ था और इस साल भी तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षित जमीन नहीं मिलेगी, तब तक वे स्थायी रूप से बसने का सपना नहीं देख सकते।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.