Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष के आरोपों पर CM का पलटवार : बोले, भाजपा राज में बिकती थीं नौकरियां

Shimla, Sanju 

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बेरोजगारी और नौकरियों को लेकर विपक्ष के हमलों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौकरियां बेची जाती थीं और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उस दरवाजे को पूरी तरह बंद कर दिया है।

मौजूदा सरकार ने बंद किया भ्रष्टाचार का दरवाज़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार में शिक्षा समेत अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और बैचवाइज की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का नाम बदलकर “जॉब ट्रेनी” किया गया है।सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जबकि कांग्रेस ने भी युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने न केवल राज्य में, बल्कि विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी एक अलग विभाग का गठन किया है।भाजपा की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल युवाओं की सहानुभूति लेने के लिए रोजगार का मुद्दा उठा रहा है और सदन से वॉकआउट कर रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा आज पांच गुटों में बंट चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री के बोलने के लिए उठने से पहले ही रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर और अन्य नेता भी खड़े हो जाते हैं।सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में घोटाले ही घोटाले हुए थे, जबकि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.