Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट खतरे में? पेटीएम फाउंडर की चेतावनी

नई दिल्ली |  अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ग्रुप चैट की प्राइवेसी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि व्हाट्सऐप का AI आपकी बातचीत पढ़ सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। इस दावे ने यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है।

शर्मा का दावा और समाधान

विजय शेखर शर्मा ने कहा कि किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप में चल रही बातचीत को AI देख सकता है। उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर्स को चेताया और सलाह दी कि तुरंत “एडवांस्ड चैट प्राइवेसी” फीचर को ऑन कर लें। उनका कहना है कि यह फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहता है और इसे ऑन करने के बाद ही चैट को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

व्हाट्सऐप का जवाब

इस बीच, व्हाट्सऐप ने इस दावे को खारिज कर दिया। कंपनी का कहना है कि Meta AI केवल वहीं सक्रिय होता है, जहाँ यूजर उसे टैग करता है। इसके अलावा, सभी मैसेज “एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड” रहते हैं, जिन्हें कोई तीसरा व्यक्ति पढ़ या शेयर नहीं कर सकता।

ऐसे करें चैट को सुरक्षित

अगर आप अपनी चैट को और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो “एडवांस्ड चैट प्राइवेसी” फीचर को ऑन करना होगा।

  • सबसे पहले ग्रुप चैट खोलें।
  • ऊपर ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  • नीचे स्क्रॉल करने पर यह फीचर मिलेगा।
  • इसे टैप कर ऑन कर दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.