Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाक का बड़ा दावा, भारत संग हर मुद्दे पर बातचीत तैयार

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि उनका देश भारत के साथ सिर्फ कश्मीर ही नहीं, बल्कि सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत करने को तैयार है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए डार ने दावा किया कि बातचीत एक “सिंगल एजेंडा” तक सीमित नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने कभी भी मध्यस्थता की मांग नहीं की, बल्कि एक तटस्थ स्थान पर बातचीत की पेशकश मिली थी। डार ने कहा, “हमें कहा गया कि तटस्थ जगह पर बैठें, तो मैंने साफ कहा कि अगर ऐसा है, तो पाकिस्तान मिलने को तैयार है।”

डार ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अमेरिका से संघर्षविराम को लेकर फोन आया था। उनके अनुसार, पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता और शांति चाहता है। दरअसल, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से बातचीत केवल आतंकवाद और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की वापसी जैसे मुद्दों पर ही होगी।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई के बीच भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया। आखिरकार 10 मई को दोनों देशों ने संघर्षविराम समझौता किया।

इशाक डार ने कहा कि फिलहाल संघर्षविराम बरकरार है, हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...

हिमाचल सुरक्षित, कुछ क्षेत्रों की घटनाओं से पूरे प्रदेश को न आंकें: सीएम मीडिया एडवाइजर

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं होना सामान्य बात है, लेकिन इसे व्यापक संकट या ट्रेंड के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से...

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.