Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन

Dharamshala, 24 August

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान नेताओं ने शांता कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया और राजनीतिक विषयों पर मार्गदर्शन भी लिया।

शांता कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत की यात्रा में जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ने लंबे समय तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया। लेकिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीति की नई दिशा देखने को मिली। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस आधारित राजनीति का दौर शुरू हुआ, जिससे देश में स्थिरता आई और दीर्घकालिक नीतियों का प्रभाव ज़मीन पर दिखने लगा।उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने आंतरिक व बाहरी सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हर भारतीय के मन में यह विश्वास है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मलेशिया में हार्ट अटैक से जगराओं के युवक की मौत, 3 साल पहले कर्ज ले गया था विदेश

हेमराज बब्बर | जगराओंपरिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन साल पहले कर्ज लेकर मलेशिया गए जगराओं के गांव पोना निवासी 30 वर्षीय कमल कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के पहले ही निधन के बाद कमल...

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी इमारत गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जबकि चार लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।यह हादसा प्लॉट नंबर 28/9 में हुआ, जहां कबाड़ से संबंधित काम किया...

पंचकूला में डबल मर्डर से सनसनी, पहले युवक की हत्या, कुछ घंटे बाद दोस्त का शव मिला

समर न्यूज। पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर-19 में 20 वर्षीय संजीत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुरानी...

भगवंत मान राज्य के हर निवासी की पहली पसंद : कुलवंत सिंह

सागर पाहवा | मोहालीपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पूरे पंजाब में -लोक मिलनी प्रोग्राम -कर रही है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी प्रोग्राम- के तहत गांव सुखगढ़ और रायपुर खुर्द के लोगों से मुलाकात की और उनसे गांव से जुड़े...

तरुण चुघ ने अमित शाह से की मुलाकात

दलजीत विक्की | दिल्लीराज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा तथा राज्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.