Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब खबरों में नहीं दिखेंगे गैंगस्टर, हरियाणा सदन का ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को खत्म हुआ। सत्र के अंतिम दिन एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें देश और राज्य के सभी मीडिया मंचों से अपील की गई कि वे अपने समाचार प्लेटफॉर्म पर अपराधियों को महिमामंडित न करें।

प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि न तो बड़े गैंगस्टरों के नाम समाचारों में लिखे जाएं और न ही उन्हें किसी गिरोह से जोड़कर पेश किया जाए। विधानसभा ने माना कि कई बार खबरों में अपराधियों की पूरी जानकारी प्रकाशित कर दी जाती है, जिससे युवा वर्ग पर नकारात्मक असर पड़ता है और वे अपराधियों की छवि से प्रभावित होकर गलत राह पकड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान संकेत दिए थे कि इस तरह का प्रस्ताव सदन में लाया जा सकता है। बुधवार को पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण पंवार यह प्रस्ताव लेकर आए, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस फैसले को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों की छवि को समाज में हीरो की तरह प्रस्तुत होने से रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.