Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में पटवारी की बड़ी चाल नाकाम, डीसी ने किया सस्पेंड

हरियाणा  |  हरियाणा के भिवानी जिले से बड़ा मामला सामने आया है। बवानीखेड़ा BDPO कार्यालय में तैनात पटवारी सुखदेव को उपायुक्त (DC) साहिल गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पटवारी ने गांव पपोसा की पंचायत भूमि को अवैध रूप से एक निजी व्यक्ति के नाम चढ़ाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, सुखदेव ने इस कार्य के लिए राजस्व खंड पटवारी की मोहर का इस्तेमाल किया, जबकि वह खुद खंड पटवारी के पद पर था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद BDPO ने जांच की और रिपोर्ट DC को भेजी। रिपोर्ट में साफ बताया गया कि यह काम बिना किसी पंचायत अधिकारी या राजस्व अधिकारी की अनुमति के किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिसकी पैरवी एडवोकेट रूपेंद्र घनघस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जताया संतोष

गांव पपोसा के लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते कदम न उठाया होता तो पंचायत की कीमती जमीन निजी हाथों में चली जाती। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर प्रशासन और हाईकोर्ट का आभार जताया है।

DC का सख्त संदेश

DC साहिल गुप्ता ने कहा कि पंचायत जमीन से जुड़ी धांधली या लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कारण पटवारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.