नई दिल्ली | पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। अगस्त के आखिरी 10 दिनों में ही सोना करीब ₹3,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया और सितंबर की शुरुआत में यह रुझान जारी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी त्योहारी सीजन से पहले बढ़ती मांग की वजह से है। दशहरा और दिवाली के मद्देनजर लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच सकती हैं।
2 सितंबर 2025 को देश में 24 कैरेट सोना ₹1,06,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹210 ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹200 और 18 कैरेट सोना ₹160 महंगा हुआ है।
बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,06,240, 22 कैरेट ₹97,400 और 18 कैरेट ₹79,690 पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹1,06,090 और 22 कैरेट ₹97,250 पर कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि त्योहारी सीजन और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और अंतरराष्ट्रीय तनाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।