Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में नुकसान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देर रात तक कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार यानी 4 सितंबर से बारिश में कमी आने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 4 से 8 सितंबर तक बारिश धीरे-धीरे घटेगी और निचले क्षेत्रों में केवल हल्की बारिश दर्ज हो सकती है।प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बिलासपुर में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह से ही प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शिमला, सोलन व कुल्लू जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने से भी ठंड बढ़ गई है।