Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BCCI ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप दरें बढ़ाईं, 400 करोड़ से अधिक की कमाई की उम्मीद

5 September, 2025

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जर्सी स्पॉन्सरशिप की नई दरें तय कर दी हैं। अब द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए 3.5 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय टूर्नामेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपये प्रति मैच देने होंगे। पहले यह दर क्रमशः 3.17 करोड़ और 1.12 करोड़ रुपये थी।


ड्रीम11 के हटने के बाद यह बदलाव किया गया है। नए नियम एशिया कप 2025 के बाद लागू होंगे। बीसीसीआई को इस संशोधन से 400 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने की संभावना है।

प्रवीण कुमार ने चयन समिति पद के लिए आवेदन नहीं किया : सूत्र

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति में जगह पाने के लिए आवेदन नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस पद में रुचि नहीं दिखाई है।
फिलहाल अजीत अगरकर की अगुवाई में एसएस दास और अजय रात्रा चयन समिति में कार्यरत हैं। प्रवीण पिछले साल से उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर हैं।

महिला एशिया कप हॉकी: भारत ने थाईलैंड को 11-0 से रौंदा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 11-0 से हराया।
भारत के लिए उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग ने दो-दो गोल किए। इसके अलावा मुमताज खान, संगीता कुमारी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, थौदाम सुमन देवी, शर्मिला देवी और रुतुजा पिसल ने भी गोल दागे।
भारत ने नौ पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए और उनमें से पांच को गोल में बदला, जबकि थाईलैंड एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सका।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.