Shimla, 5 September
कुमारसैन के मूल निवासी डॉ. राजीव चौहान को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
डॉ. चौहान ने वर्ष 2002 में आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस और वर्ष 2011 में पीजीआई चंडीगढ़ से एनेस्थीसिया में एमडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में पीजीआई से ही डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया की डिग्री हासिल की।वर्तमान में वे पीजीआई चंडीगढ़ के एनेस्थीसिया विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही ऊना में स्थापित होने वाले पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर के नोडल अधिकारी भी हैं।डॉ. चौहान के नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 170 से अधिक शोध प्रकाशन दर्ज हैं। पीजीआई निदेशक डॉ. लाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है कि वे अपनी कार्यकुशलता से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।