Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बाढ़ का कहर जारी, फसलें और जमीन अभी भी डूबी

हरियाणा  | हरियाणा के कई जिलों में हाल की बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यमुना नदी का जलस्तर कम होने से कुछ राहत मिली है, लेकिन कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, मारकंडा और घग्गर नदियों का उफान लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

नदियों का खतरा अभी भी बरकरार

शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन टांगरी नदी ने कई गांवों में फसलें बर्बाद कर दी हैं। कैथल, सिरसा और हिसार में घग्गर नदी और आसपास के ड्रेन ओवरफ्लो होने से हालात गंभीर बने हुए हैं। सोनीपत, करनाल और यमुनानगर जिलों में भूमि कटाव की समस्या लगातार बढ़ रही है।

यमुनानगर में 11,361 एकड़ फसल चौपट

यमुनानगर जिले में बाढ़ के चलते 11,361 एकड़ फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। हिसार में राणा माइनर के टूटने से एयरपोर्ट के पीछे पानी भर गया, जिसे प्रशासन ने तुरंत सेट लगाकर निकासी के प्रयास शुरू किए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा टला नहीं

करनाल जिले में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, इंद्री क्षेत्र के नंगली घाट पर हुई भारी बारिश से तेज भूमि कटाव हुआ, जिसमें लाखों रुपये की जमीन और फसल बह गई। घरौंडा क्षेत्र के लालुपुरा गांव में यमुना के अंदर बने सुरक्षात्मक बांध अब दिखाई देने लगे हैं, जो पहले पूरी तरह डूब चुके थे। कंट्रोल रूम के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की ओर 47,105 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया है।

शाहाबाद में खतरे की आशंका

शाहाबाद के इस्माइलाबाद क्षेत्र में नैसी गांव का टूटा तटबंध अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है, जिससे खेतों में लगातार पानी भर रहा है। जलबेहड़ा साइफन पर बीबीपुर लिंक की दीवार तेज बहाव के कारण टूट गई, जिससे लगभग 1,500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.