Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

100 भूमिहीनों को मिलेगा अपना घर, निगम तलाश रहा जमीन

Mandi, Dharamveer

 नगर निगम मंडी अब शहर के भूमिहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अपना घर देने जा रहा है। इसके लिए निगम ने 100 से अधिक आवेदनों को स्वीकार कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती जमीन की है, जिसकी तलाश फिलहाल निगम कर रहा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद फ्लैट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर निगम मंडी की पहल

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे कई परिवार हैं जिनके पास न तो अपना घर है और न ही जमीन। इन पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत फ्लैट सिस्टम में आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस संबंध में निगम ने प्रशासन और सरकार से सहयोग भी मांगा है।मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अब शहरी क्षेत्रों में घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। निगम को ऐसे 170 आवेदन भी मिले हैं, जिनमें लाभार्थियों के पास अपनी जमीन है। इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है। पात्र पाए जाने पर इन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में नगर निगम ने 371 लोगों को लाभांवित किया था। उस समय प्रति लाभार्थी 1.65 लाख रुपये की दर से कुल 6 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये वितरित किए गए। मेयर ने कहा कि इस योजना में लाभार्थियों की कोई सीमा तय नहीं है। पात्रता के आधार पर जितने भी आवेदन आएंगे, सभी को इसका लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.