Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी, 6वें दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

Mandi, Dharamveer

धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर का आमरण अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। लंबे उपवास से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद पाया कि विधायक के शरीर में शूगर, ग्लूकोज, सोडियम और कीटोन की मात्रा में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और विधायक को अस्पताल ले जाने का आग्रह किया। हालांकि, चंद्रशेखर ने स्थान छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। चिकित्सकों के लगातार समझाने के बाद उन्होंने अनशन स्थल पर ही ग्लूकोज का ड्रिप लगवाया। डॉ. शर्मा ने बताया कि यदि उपवास इसी तरह जारी रहा तो शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। एहतियातन एंबुलेंस व मेडिकल सुविधाएं स्थल पर तैनात की गई हैं।

मांग पूरी न होने तक अनशन जारी

विधायक चंद्रशेखर मंडी–जालंधर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से धर्मपुर क्षेत्र में हाईवे का काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अब तक केंद्र सरकार ने उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी उनसे मुलाकात कर चुके हैं और अनशन समाप्त करने का अनुरोध भी किया था, लेकिन विधायक ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री का दौरा, क्या होगी मुलाकात?

इधर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टमटा सोमवार को मंडी दौरे पर आ रहे हैं। वे बरसात से प्रभावित फोरलेन व हाईवे का जायजा लेंगे। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वे धर्मपुर विधायक से मुलाकात कर उनके अनशन को लेकर कोई पहल करेंगे या नहीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...

अंबाला में गणेश प्रतिमाओं की धूम, पंजाब-हिमाचल से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अंबाला में मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यहां पिछले करीब...

नारनौल में 376 पेटी अवैध शराब बरामद, कैंटर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , नारनौल। अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना काम नहीं आई। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जाट गुवाना टोल के पास नाकाबंदी कर एक कैंटर को पकड़ा। कैंटर की तलाशी लेने पर हीरो साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखी गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.