हरियाणा | हरियाणा में JBT मेवात कैडर के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम की घोषणा में लगातार हो रही देरी से असंतुष्ट होकर बुधवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSCC) के कार्यालय पहुंचे।
अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा 2024 में आयोजित की गई थी, लेकिन परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे परीक्षार्थियों विनीत, दिनेश और अंकिता ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलने आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री रोहतक में होने के कारण उनसे मिलने का मौका नहीं मिल पाया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से वे परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं और अब उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।