Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के बीच मुख्यमंत्री का अचानक बाहर जाना ,भाजपा ने लगाया आरोप

हमीरपुर | हिमाचल में बहुत बड़ी आपदा आई है तथा भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू अगर इस समय संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की जनता को उनके हाल पर छोड़ कर चले जाएं जो जनता किस के सहारो रहेगी। यह बात उन्होंने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व विधयक राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल में बहुत बड़ी आपदा आई है तथा भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू अगर इस समय संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की जनता को उनके हाल पर छोड़ कर चले जाएं जो जनता किस के सहारो रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कल 11:40 बजे लंदन के लिए रवाना हो गए। खुद व लंदन के लिए चले गए तथा जनता को उसके हाथ पर छोड़ दिया गया है। आपदा की इस घड़ी में जहां लोगों के लिए कुछ करना चाहिए उस समय मुख्यमंत्री का लंदन चले जाना जनता हित में नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि उनके पीछे कोई ऐसी आपदा जैसी घटना घट जाए तो क्या होगा। मुख्यमंत्री अपने पीछे किसी को जार्च देकर जा रहे हैं तो स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री का टूयर प्लान ही जारी नहीं हुआ। आज तक जितने भी मुख्यमंत्री रहे हैं उनका कहीं जाने से पूर्व टूयर प्लान जारी होता था। मुख्यमंत्री का इस तरीके से जनता को उसके हॉल पर छोडक़र चले जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र से मंत्री आए तथा स्वयं देख के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे। उन्होंने 1500 करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में सीएम को लंदन चले जाने जनता के प्रति संवेदनहीनता है।

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व विधयक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मित्रों की सरकार बनकर रह गई है। अपने चहेतों को रि एंप्लाइमेंट दी जा रही है। सेवानिवृत्त के बाद भी उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। इससे साबित होता सरकार अपने चेहेतों का ही ख्याल रख रही है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर से संधोल तक 41 करोड़ 10 लाख रुपए केंद्र सरकार ने दिया है तथा इसका टेंडर हो चुका है। अब वहां पर एसडीओ को बदलकर ट्राइबल में भेज दिया गया तथा स्पेशल जेई को लाकर एसडीओ का चार्ज दे दिया गया। अधिकारी को रिजाइन के बाद क्यों रखा जा रहा है, यह प्रदेश सरकार की मंशा को बताता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त वालों को रि एंप्लाइमेंट दी जा रही है। कर्मचारियों की प्रमोशन का चेनल रूक रहा है तथा बेराजगार रोजगार की राह देख रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों के साथ सरकार धोखा कर रही है। चेहेतों को रि एंप्लाइमेंट देकर गोलमाल किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.