हमीरपुर | शहर में एक इलेक्ट्रानिक दुकान के तीन सीसीटीवी कैमरों की तारों को अधी रात के समय तोड़ दिया गया। एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि युवक दुकान के ताले नहीं तोड़ सका। युवक दुकान के परिसर में पहुंया तथा यहां पर आधी रात को कपड़े बदले। जब उसने सीसीटीवी कैमरे लगे हुए देख तो उनकी तारों को तोड़ डाला। ताड़े तोडऩे के बाद वह यहां से चला गया। शहर के बीचों बीच हुई इस हरकत से दुकानदार सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इनका कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त शहर में न के बराबर होती है। यदि पुलिस की गश्त नियमित तो इसी तरह के शारारती तत्व कोई गलत हरकत नहीं कर पाएंगे। वहीं यह जानकारी पुलिस को दे दी गई है। लिखित में इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी गई है तथा फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई है। संबंधित दुकानदार का कहना है कि उनका कुछ सामान भी चोरी हुआ है। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। डिस्पले में सीसीटीवी कैमरों के काम न करने की जाचं की तो पता चला कि दुकान के बाहरी परिसर में लगाए तीनों सीसीटीवी कैमरों की तारें तोड़ दी गई हैं। जब फुटेज देखी गई तो पता चला की गुरूवार रात को युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
दुकान के मालिक आशीश नंदा ने बताया कि गुरूवार देर रात करीब 12: 30 बजे युवक ने दुकान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारे तोड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। उन्होंने रात्रि पुलिस गश्त न के बराबर होने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि कुछ सामान भी चोरी किया गया है।