Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में फोर्टिस अस्पताल का 950 करोड़ निवेश विस्ता

चंडीगढ़ | फोर्टिस हेल्थकेयर पंजाब ने मोहाली में अपने अस्पताल का विस्तार करने के लिए 950 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। इस बड़े निवेश की जानकारी आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कार्यक्रम को बड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है और राज्य में लगातार निवेश आ रहे हैं।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल का भूमि विवाद पहले लंबित था, जिसे पंजाब सरकार ने सुलझा दिया है। इसके बाद फोर्टिस अब 950 करोड़ रुपये के निवेश से मोहाली अस्पताल का विस्तार करेगी। विस्तार के बाद यह अस्पताल कुल 13.5 एकड़ में फैलेगा और लगभग 5,000 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसमें 2,500 लोग सीधे और 2,200 लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त करेंगे। इस परियोजना के पूरा होने पर अस्पताल एक मल्टीस्पेशलिटी केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर फोर्टिस हेल्थकेयर और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख मनु कपिला ने कहा कि फोर्टिस का पहला अस्पताल 2001 में मोहाली में खुला था। अब विस्तार की योजना के तहत पंजाब को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का धन्यवाद किया, जिसने पुराने मुद्दों को शीघ्र हल किया और सभी आवश्यक मंजूरी प्रदान की। भविष्य में फोर्टिस जालंधर में नया अस्पताल खोलेगा और अमृतसर में और निवेश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...

करवाचौथ को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए 4 घंटे तक इंतजार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। करवाचौथ के पर्व को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने के लिए...

हरियाणा में बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, 2 नवंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक...

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.