Palwal, 28 September
हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून-विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को जवाहर नगर कैंप, वार्ड नंबर 12 में मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्किट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों के उदाहरण देकर भारत में भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात करने वाले नेताओं को जनता पहले ही नकार चुकी है।गौरव गौतम ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करता है। चुनावों में हारने वाले नेता अब अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने पलवल में मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्तियों पर विरोध की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि उनके सामने इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने का संदेश दिया है। लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें भारत में बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जिनमें देश की मिट्टी की खुशबू और कारीगरों की मेहनत झलकती है।उन्होंने कहा कि मन की बात से जीवन में नई ऊर्जा मिलती है और समाज व राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा मिलती है।