Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकुला की रामलीला में हनुमान जी के मंचन से गूंजा पंडाल, पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

Panchkula, 28 September

पंचकुला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित 45वीं रामलीला के आठवें दिन रविवार को हनुमान जी के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारी भीड़ उमड़ी और पंडाल “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।

आठवें दिन के मंचन की झलक

रामलीला के पहले दृश्य में राम और लक्ष्मण पंचवटी में सीता माता को न पाकर व्याकुल दिखे। इस दौरान घायल जटायु ने राम को बताया कि रावण सीता जी का हरण कर ले गया है। जटायु की वीरगति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद मंचन में शबरी प्रसंग दिखाया गया, जहां राम ने उनके प्रेम और समर्पण से बैर खाए और समानता व भक्ति का संदेश दिया। शबरी ने राम को सुग्रीव से सहायता लेने का मार्ग सुझाया।
आगे के दृश्यों में राम-हनुमान मिलन, बाली वध और सुग्रीव की सहायता का वचन शामिल रहा। बच्चों ने वानर सेना का हिस्सा बनकर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

कलाकारों ने निभाए दमदार किरदार

राम का अभिनय सौरभ शर्मा, लक्ष्मण का राहुल चौहान, हनुमान का गौतम शर्मा, सुग्रीव का शहबाज खान, बाली का राजीव बांगा, तारा का सलोनी शर्मा, शबरी का राकेश कन्नौजिया और जामवंत का दर्पण ने बखूबी निभाया।

प्रबंधन और आने वाले मंचन

रामलीला प्रधान रमेश चड्ढा ने कहा कि भारी भीड़ को संभालने में समिति के सदस्य पूरी तरह सक्षम हैं। प्रदीप कंसल और अमित गोयल ने बताया कि सोमवार रात को हनुमान जी अशोक वाटिका उजाड़ेंगे और भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद रावण से संवाद और लंका दहन का मंचन किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.