नई दिल्ली। लगातार आठ दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। आरबीआई की हालिया नीति घोषणा के बाद 1 अक्टूबर को निफ्टी 24,850 के आसपास बंद हुआ।
- सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89% बढ़कर 80,983.31 पर
- निफ्टी 225.20 अंक या 0.92% बढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ।
गांधी जयंती और दशहरा पर बाजार रहेगा बंद
आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती और दशहरा दोनों के अवसर पर बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे। इस बार दोनों छुट्टियां एक ही दिन पड़ रही हैं, इसलिए केवल एक ही बार बाजार बंद रहेगा।
शेयर बाजार कब खुलेगा
- शुक्रवार, 3 अक्टूबर से बाजार फिर से खुलेगा।
- शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा।
- सोमवार से नियमित ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।
साल 2025 में बाकी छुट्टियां
- दिवाली लक्ष्मी पूजन – 21 अक्टूबर (मंगलवार)
- दिवाली बलिप्रतिपदा – 22 अक्टूबर (बुधवार)
- प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव – 5 नवंबर (बुधवार)
- क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)
21 अक्टूबर (दिवाली लक्ष्मी पूजन) को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी:
- 1:15 – 1:30 बजे: ब्लॉक डील सेशन
- 1:30 – 1:45 बजे: प्री-ओपन सेशन
- 1:45 – 2:45 बजे: स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
- 2:45 – 3:15 बजे: ट्रेड मॉडिफिकेशन विंडो