Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला जेल से फरार कैदी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रेस किया लोकेशन

पंचकूला | सेंट्रल जेल से फरार हुए बंदी अजय कुमार को चार दिन की तलाश के बाद आखिरकार सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जीरकपुर के पास दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि अजय के पास पैसे नहीं थे, जिसके चलते वह अलग-अलग वाहन चालकों से लिफ्ट मांगते हुए जीरकपुर तक पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, फरारी के दौरान अजय ने अपने घर से संपर्क किया था। इसकी जानकारी मिलते ही साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के खजूरी गांव निवासी अजय कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल प्रशासन भी अपने स्तर पर आरोपी से पूछताछ करेगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी फरारी में किसी की मिलीभगत तो नहीं थी।

जेल प्रशासन में हड़कंप, अधिकारियों पर कार्रवाई

अजय की फरारी ने जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर कर दी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर हेड वार्डन दिलीप और वार्डन गौरव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जेल सुरक्षा और कारखाने की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएसपी गीता सहित एक अन्य अधिकारी को चार्जशीट किया गया।

कैसे हुई फरारी?

27 सितंबर को बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय कारागार के उप अधीक्षक डॉ. राजीव ने बताया कि रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जेल के कारखाने को बंद करते समय हवालातियों की गिनती की जा रही थी। इस दौरान अजय गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अजय ने बिजली गुल होने का फायदा उठाकर महज कुछ मिनटों में 18 फीट ऊंचे बिजली के खंभे का सहारा लेकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।

अजय कुमार के खिलाफ 17 मार्च 2024 को पंचकूला के थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.