Facebook-f Youtube X-twitter

संपत सिंह ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति को लेकर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संपत सिंह ने पार्टी के उच्च नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक साल की लंबी विचार-विमर्श के बाद भी वह बदलाव नहीं दिख रहा, जबकि लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को फिर से जिम्मेदारी दे दी गई है।

संपत सिंह ने अपने पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के नेतृत्व में 2005 में 67 सीटें जीतने के बाद लगातार पार्टी को नुकसान पहुँचाने वाले नेता को फिर से पार्टी सौंप दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा और इस नुकसान की भरपाई करना लगभग असंभव है।

उनके इस बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई है और जनता में अविश्वसनीयता की स्थिति बनी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद युवाओं को जल्द ही प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी।

इससे पहले, 25 सितंबर को रोहतक में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी संपत सिंह ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें रैली में जाने से मना किया था, लेकिन चौधरी देवीलाल के कार्यक्रम में जाना उनके लिए प्राथमिकता थी।

संपत सिंह की यह प्रतिक्रिया पार्टी में नेता प्रतिपक्ष के चयन प्रक्रिया और नियुक्ति पर सीधे सवाल उठाने के रूप में देखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.