Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कृति सेनन ने इटली में फिल्म ‘कॉकटेल-2’ के शेड्यूल को किया पूरा, साझा की शानदार तस्वीरें

3 October, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी नई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके फैंस के लिए बड़ी खबर आई है कि उन्होंने फिल्म ‘कॉकटेल-2’ के इटली शेड्यूल की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

कृति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इटली की खूबसूरत जगहों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सियाओ माय बेलास… हमने कॉकटेल-2 के सिसिलियन चैप्टर को खत्म कर लिया है… धूप, बारिश और एक खूबसूरत इंद्रधनुष के साथ रैप-अप।” इन तस्वीरों में कृति का मस्ती भरा अंदाज साफ दिख रहा है।फैंस ने भी कृति को उनकी आगामी फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “कॉकटेल-2 का इंतजार नहीं कर पा रहा हूँ… हमारी लिटिल बटरफ्लाई को शुभकामनाएं।” वहीं एक अन्य फैन ने कहा, “मुक्ति को पहले ही दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है और अब कॉकटेल-2 भी शुरू हो गया है… यह साल आपके नाम होने वाला है।”

कृति सेनन की हालिया फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में वह अभिनेता धनुष के साथ नजर आएंगी, जिसमें उन्होंने मुक्ति नाम के किरदार को निभाया है। इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है और फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।काम के मोर्चे पर कृति अपने प्रोडक्शन हाउस ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ के तहत भी फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘दो-पत्ती’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.