3 October, 2025
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही तीन साल का पदक इंतजार खत्म हुआ। मीराबाई ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें 84 किग्रा स्नैच और 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क शामिल थे।
इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल नार्थ कोरिया की रि सोंग गुम ने 213 किलोग्राम भार उठाकर जीता, जबकि चीन की थान्याथन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
मीराबाई चानू के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल
मीराबाई का यह तीसरा वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2017 में गोल्ड और 2022 में सिल्वर मेडल जीता था।
भारत की उपलब्धियां
इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 18 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी मेडल महिलाओं ने जीते हैं।