Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखबीर बादल और बलबीर राजेवाल की बैठक, राजनीति में हलचल

समराला | पंजाब राजनीति में आज एक बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के बीच समराला में बंद कमरे में मुलाकात हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। सुखबीर बादल आज राजेवाल के आवास पहुंचे और करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद रहे।

बैठक का मकसद और चर्चा

बैठक के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी मुलाकात का उद्देश्य बलबीर सिंह राजेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेना और कृषि क्षेत्र पर चर्चा करना था। उन्होंने बताया कि राजेवाल उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के काफी निकट रहे हैं और कृषि या पंजाब से जुड़ी सलाह के लिए प्रकाश बादल अक्सर उनसे बात किया करते थे। सुखबीर ने कहा, “मैं कृषि के क्षेत्र में विचार-विमर्श करने आया था कि कैसे इसे लाभकारी बनाया जा सकता है और पंजाब की स्थिति को बेहतर किया जा सके। बलबीर सिंह राजेवाल कृषि ज्ञान के भंडार हैं और उनसे सीखना मेरे लिए महत्वपूर्ण है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

राजेवाल का बयान

बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि यह बैठक पूर्णत: निजी थी, लेकिन उन्होंने पंजाब की राजनीतिक स्थिति और अकाली दल के संभावित विभाजन पर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, “मैंने सुझाव दिया कि किसी न किसी तरह दोनों पार्टियों को एकजुट होना चाहिए, लेकिन इसके अलावा कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।”

इस मुलाकात ने पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है और भविष्य में राजनीतिक समीकरणों पर इसके असर की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.