Facebook-f Youtube X-twitter

अर्की में खुलेगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, किसानों की आय बढ़ाने को नई योजनाएं : सीएम सुक्खू

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। दाड़लाघाट में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय खोलने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ट्रक ऑपरेटरों के लिए एक विशेष योजना ला रही है, जिसके तहत डीज़ल ट्रकों को ई-ट्रक में बदलने पर 40% सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में दूध खरीद मूल्य में 21 रुपये की वृद्धि की गई है और किसानों से तीन रुपये प्रति किलो दर से गोबर भी खरीदा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलें जैसे मक्की, गेहूं, जौ और हल्दी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। “हमारा लक्ष्य किसान के हाथ में सीधे लाभ पहुंचाना है और आने वाले समय में और योजनाएं लागू होंगी,” मुख्यमंत्री ने कहा।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश अब शिक्षा क्षेत्र में 5वें स्थान पर पहुंच चुका है। अगले शैक्षणिक सत्र से 100 सीबीएसई आधारित स्कूल खोले जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाए जा रहे हैं और मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं।आपदा राहत पैकेज में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए सात लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्ग की सेवा के साथ-साथ पर्यटन और नशामुक्ति पर भी काम कर रही है। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बताया कि ढगवार (कांगड़ा) में प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जा रहा है, जहां रोजाना दो लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी।स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच और योजनाएं किसानों की आर्थिकी को नई दिशा देंगी और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.