Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान की हिमाचल में शुरुआत, कांग्रेस जुटाएगी एक लाख हस्ताक्षर

Shimla, Sanju 

हिमाचल कांग्रेस ने शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन से “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आगाज़ किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस का लक्ष्य है कि राज्य के सभी जिलों से एक लाख हस्ताक्षर जुटाकर 15 अक्टूबर से पहले आलाकमान को सौंपे जाएं।

अभियान को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री  और अभियान संयोजक मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। वहीं, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए भाग लिया।कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों से हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे और 13 अक्टूबर को इन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपा जाएगा।प्रियंका गांधी उस दिन शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर चुनाव परिणाम प्रभावित किए।राहुल गांधी ने इस पर साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने यह अभियान छेड़ा है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।साथ ही, राजीव भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा ताकि डुप्लीकेट हस्ताक्षरों से बचा जा सके।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में वोट चोरी जैसी प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है। बूथ स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ी से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से शुरू हुआ यह अभियान राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.