Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला बागनी पंचायत में 30 लाख से बनी आधुनिक लाइब्रेरी, अब मुफ्त कोचिंग व तैयारी सुविधा

Dharamshala, Rahul 

कांगड़ा जिला की बागनी पंचायत को आज ब्लॉक की पहली लाइब्रेरी का तोहफ़ा मिला है। शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय का निर्माण मनरेगा, 15वें वित्त आयोग और एसडीपी निधि के अभिसरण से किया गया है।

डीसी बैरवा ने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल बागनी पंचायत बल्कि आसपास की पंचायतों के छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। लगभग 50 से अधिक छात्रों के बैठने की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक पुस्तकालय में सिविल सेवा, नीट/जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों के साथ-साथ सामान्य साहित्य और करंट अफेयर्स पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 सीसीटीवी कैमरे, पुरुष और महिला के लिए अलग शौचालय तथा ऑनलाइन सर्फिंग हेतु एक कंप्यूटर सेक्शन भी स्थापित किया गया है।

विशेष पहल के तहत चंडीगढ़ स्थित कोचिंग संस्थान ‘सिविल्स टैप’ ने विकास खंड धर्मशाला के साथ मिलकर पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त अध्ययन सामग्री और साप्ताहिक ऑनलाइन मार्गदर्शन सत्र उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। वंचित और बीपीएल परिवारों से जुड़े छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त पठन सामग्री दी जाएगी।डीसी कांगड़ा ने कहा कि जिले के 54 जिला परिषद वार्डों में कम से कम एक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है, जिनमें से आधे स्थानों पर निर्माण पूरा कर संचालन शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यहां आगे सिटी पार्क और फिटनेस सेंटर जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है।

कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि बागनी पंचायत में खुली यह लाइब्रेरी धर्मशाला ब्लॉक की पहली है, जहां एक साथ 50 छात्र पढ़ सकेंगे और छह कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज़रूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी नई लाइब्रेरियां खोली जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.