Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीआई को आधुनिक बनाने के लिए “पीएम-सेतु” योजना का किया शुभारंभ

Chandigarh, 4 October

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के दौरान प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार परिवर्तन (पीएम-सेतु) योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत देशभर के 1,000 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक उपकरणों, उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों और विशेषज्ञों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही ₹62,000 करोड़ की युवा-केंद्रित पहलों की भी घोषणा की गई।प्रधानमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि आईटीआई केवल औद्योगिक शिक्षा केंद्र ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की कार्यशालाएँ हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईटीआई लगभग 170 ट्रेडों में प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक 1.5 करोड़ से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं।उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में जहाँ केवल 10,000 आईटीआई थे, वहीं पिछले दशक में 5,000 नए संस्थान स्थापित हुए हैं। पीएम-सेतु योजना से आईटीआई उद्योगों से सीधे जुड़ेंगे, जिससे रोजगार और निर्यात दोनों में वृद्धि होगी।

आईटीआई सेक्टर-28, चंडीगढ़ का वार्षिक दीक्षांत समारोह

इसी अवसर पर सरकारी आईटीआई, सेक्टर-28, चंडीगढ़ में वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 487 प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (NTC) प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि श्री रोहित ग्रोवर, प्रबंध निदेशक, जेआरईडब्ल्यू इंजीनियरिंग लिमिटेड ने कहा कि “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कभी भी कुशल श्रमिकों का स्थान नहीं ले सकती। मनुष्य के कौशल की महत्ता सदैव बनी रहेगी।”संस्थान के प्राचार्य  अरुण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आईटीआई संस्थान प्रधानमंत्री के “विकसित भारत @2047” विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, संकाय एवं स्टाफ ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

युवा खिलाड़ियों पर मोर्कल का भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार भारत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और विपक्षी टीम की चुनौती को लेकर खुलकर बात की। धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार है...

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क...

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, शौचालय में मिला संदिग्ध नोट; जांच में कुछ नहीं निकला

Summer express, लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की झूठी सूचना मिलने के बाद निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...

जालंधर के जेपी नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के जेपी नगर क्षेत्र में देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने से आसपास के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.