Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय सेना की पहल पर राज्यपाल से मिले कठुआ के गूज्जर-बकरवाल समुदाय के बच्चे

Shimla, Sanju 

भारतीय सेना के राष्ट्रीय एकता दौरे (National Integration Tour) के तहत ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले की गूज्जर और बकरवाल समुदाय के 25 बच्चों ने शनिवार को राजभवन, शिमला में राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।

राज्यपाल ने छात्रों से आत्मीयता से संवाद किया और दूरस्थ तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के बच्चों के लिए इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने की भारतीय सेना की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को देश की समृद्ध विविधता और विकास को समझने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को निष्ठा और परिश्रम के साथ शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

यह दौरा मामून कैंटोनमेंट से आरंभ होकर 28 सितंबर को चंडीगढ़ पहुँचा। चंडीगढ़ प्रवास के दौरान छात्रों को पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों से मिलने तथा पश्चिमी कमान मुख्यालय का भ्रमण करने का अवसर मिला। उन्होंने रॉक गार्डन और सुखना झील जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भी अवलोकन किया।अपने अंतिम पड़ाव शिमला में, बच्चों ने एनान्डेल संग्रहालय, बर्ड सैंक्चुअरी, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (Indian Institute of Advanced Studies) और सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) मुख्यालय का दौरा किया, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।छात्रों ने भारतीय सेना को इस यादगार और शैक्षिक अनुभव के लिए तथा राज्यपाल को उनके प्रेरणादायक शब्दों और स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा तथा टूर के संयोजक लेफ्टिनेंट कर्नल अमरीक सिंह भी उपस्थित थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.