Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल की मंडियों में धान की सरकारी खरीद ठप, ओने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर किसान

पलवल, 5 अक्टूबर

हरियाणा सरकार द्वारा 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन पलवल ज़िले की मंडियों में अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। इससे किसान परेशान हैं और मजबूरी में अपनी फसल प्राइवेट एजेंसियों को ओने-पौने दामों में बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि मंडी अधिकारी उन्हें यह कहकर टाल रहे हैं कि अभी सरकार के आदेश नहीं आए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी मंडियों में 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 4 अक्टूबर तक पलवल जिले की किसी भी मंडी में सरकारी खरीद आरंभ नहीं हुई है।पलवल जिले में कुल चार प्रमुख मंडियां हैं — होडल, हसनपुर, हथीन और पलवल — लेकिन सभी जगहों पर किसान अपनी फसल लेकर पहुंचने के बावजूद सरकारी भाव पर बिक्री नहीं कर पा रहे।मंडी में हर ओर किसानों की धान की बोरियां नज़र आ रही हैं, लेकिन उन्हें सरकारी रेट 2389 रुपए प्रति क्विंटल (धान) और 3200 रुपए (बासमती) की बजाय प्राइवेट एजेंसियां 1400 से 1800 रुपए (धान) और 2400 से 2600 रुपए (बासमती) में खरीद रही हैं।अब तक जिले में प्राइवेट एजेंसियों ने करीब 3,12,332 क्विंटल धान की खरीद की है। सिर्फ होडल मंडी में ही 94,111 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर जिले के 10,435 किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन अभी तक किसी की भी फसल की सरकारी खरीद नहीं हुई।किसान आरोप लगा रहे हैं कि मंडी अधिकारी उन्हें भ्रमित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार के आदेश नहीं आए हैं, जिसके चलते वे मजबूरी में प्राइवेट एजेंसियों को सस्ता धान बेच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.