Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैश्विक एकता और गांधीवादी मूल्यों पर केंद्रित “वैश्विक युवा महोत्सव 2025” का भव्य समापन


चंडीगढ़,6 अक्टूबर 

“अहिंसा, शांति और सर्वधर्म समभाव” के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और विश्व एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांधी ग्लोबल फैमिली (जीजीएफ)नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (एनवाईपी) और संत निरंकारी मिशन (एसएनएम) के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 7 अक्टूबर तक संत निरंकारी सत्संग भवन, असंध रोड, पानीपत में “वैश्विक युवा महोत्सव 2025” का सफल आयोजन किया गया।

इस सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत सहित विभिन्न देशों से आए लगभग 400 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने विचार-विमर्श, सांस्कृतिक संवाद और मानवता के वैश्विक संदेश के लिए एक जीवंत मंच का रूप ले लिया।प्रतिदिन सुबह से रात तक आयोजित कार्यक्रमों में योग सत्र, श्रमदान, संवाद श्रृंखला, भाषा कार्यशालाएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। देश-विदेश से आए युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को मूर्त रूप दिया। सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था ने आयोजन को सुगठित और सुलभ बनाया।

3 अक्टूबर को हुए उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री  गुलाम नबी आजाद। उनके साथ मंच पर संत निरंकारी मिशन के सचिव  जोगिंदर सुखीजा और नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के सचिव  रण सिंह परमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।संत निरंकारी मिशन की ओर से  राकेश मुटरेजा (मेंबर इंचार्ज, प्रैस एवं पब्लिसिटी विभाग) और  हेमराज शर्मा (कॉर्डिनेटर, प्रचार विभाग) की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। दोनों ने युवाओं को मिशन के सिद्धांत — “ईश्वर की एकता, मानव की एकता और धर्म का सार – प्रेम” — से परिचित कराया और बताया कि आध्यात्मिक समरसता और सेवा के माध्यम से विश्व में शांति और भाईचारे का प्रसार संभव है।

Oneness Talk’ श्रृंखला के तहत 3 और 4 अक्टूबर को हुए सत्रों में वैश्विक नागरिकता, मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक उत्तरदायित्व और गांधीवादी विचारधारा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इन संवादों ने युवाओं को आत्मचिंतन, सामाजिक एकता और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

महोत्सव के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर समाज में शांति, सहयोग और सद्भाव के संवाहक बनेंगे। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में उभरा जिसने नई पीढ़ी को गांधी दर्शन और मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

युवा खिलाड़ियों पर मोर्कल का भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार भारत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और विपक्षी टीम की चुनौती को लेकर खुलकर बात की। धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार है...

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क...

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, शौचालय में मिला संदिग्ध नोट; जांच में कुछ नहीं निकला

Summer express, लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की झूठी सूचना मिलने के बाद निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...

जालंधर के जेपी नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के जेपी नगर क्षेत्र में देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने से आसपास के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.