Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में नहर टूटने से 50 एकड़ खेत जलमग्न

फतेहाबाद  |   फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर अचानक टूट गई। इस घटना के कारण आसपास के लगभग 50 एकड़ खेत पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय किसानों ने सिंचाई विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभागीय अधिकारी दो मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर को तुरंत बांधने का काम शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार, बुर्जी नंबर-75 के पास नहर में करीब 15 फीट लंबी दरार आ गई थी। तेज बहाव के कारण यह दरार तेजी से फैलती चली गई, जिससे खेतों में जलभराव हो गया। हालांकि, किसानों और अधिकारियों की तत्परता के चलते करीब तीन घंटे तीस मिनट में दरार को दुरुस्त कर लिया गया।

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार और बेलदार सत्यवान ने बताया कि मरम्मत का कार्य सुबह 7:30 बजे तक पूरा कर लिया गया। नहर के किनारों को मजबूत करने के लिए मिट्टी की परत डालकर उन्हें स्थिर किया गया। मरम्मत कार्य में 50 से अधिक स्थानीय किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें दलीप गोदारा, सुधीर, छोटेराम, राधेश्याम, छेलूराम, ओम प्रकाश, पृथ्वी गोदारा और रणसिंह काजला प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह घटना दो दिन पहले हुई सिद्धमुख ब्रांच नहर टूटने की घटना से जुड़ी है। उस समय गोरखपुर के पास डूमा पुल के नजदीक नहर में करीब 40 फीट चौड़ी दरार आ गई थी, जिससे 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई थी। मरम्मत में उस दौरान लगभग 15 घंटे का समय लगा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.