Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा के गिद्ध पाकिस्तान बॉर्डर तक भर रहे उड़ान, 500 नए घोंसले मिलने से वन विभाग उत्साहित

Hamirpur, Arvind

पर्यावरण के संतुलन के प्रतीक गिद्ध अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले से पाकिस्तान की सीमा तक उड़ान भर रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

विभाग ने पाँच व्हाइट-रंप्ड वल्चर (White-rumped Vulture) को रेडियो टैगिंग और कॉलरिंग की है, जिनकी मूवमेंट पाकिस्तान बॉर्डर तक रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा, हालिया सर्वे में इस दुर्लभ प्रजाति के 500 नए घोंसले मिलने से विभाग में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इन घोंसलों में हजारों अंडे हो सकते हैं।कांगड़ा जिले में व्हाइट-रंप्ड वल्चर के अलावा अन्य प्रजातियों के गिद्ध भी पाए जाते हैं, लेकिन इस सर्वे को विशेष रूप से इसी प्रजाति पर केंद्रित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये गिद्ध इतनी लंबी उड़ान भर रहे हैं तो यह संकेत है कि वे अन्य सुरक्षित स्थानों पर भी अपने घोंसले बना रहे होंगे।

विभाग अब उन स्थानों पर फीडिंग स्टेशन विकसित करने की योजना बना रहा है जहाँ गिद्धों के घोंसले अधिक संख्या में मिले हैं। इससे उन्हें पर्याप्त भोजन मिलता रहे। पुराने प्राकृतिक फीडिंग स्टेशनों को भी पुनः सक्रिय और सुदृढ़ किया जाएगा। पौंग डैम के पास पहले से ही दो फीडिंग स्टेशन हैं, जहाँ स्थानीय लोग अपने मृत पशुओं को पहुँचाते हैं।

डीएफओ (वाइल्ड लाइफ) रेजिनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि कांगड़ा में व्हाइट-रंप्ड वल्चर प्रजाति का सर्वे किया गया जिसमें 500 नए घोंसले मिले हैं। पाँच गिद्धों की रेडियो टैगिंग और कॉलरिंग की गई है। इनकी मूवमेंट पाकिस्तान सीमा तक दर्ज हुई है। जहाँ भी गिद्धों की संख्या अधिक मिली है, वहाँ फीडिंग स्टेशनों को सुदृढ़ करने की योजना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.