Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: ग्राम शामलात भूमि में बदलाव

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने गांवों की शामलात भूमि के उपयोग में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्राम पंचायतें अपनी आय बढ़ाने के लिए 250 एकड़ तक की शामलात भूमि का स्थानीय स्तर पर उपयोग कर सकेंगी। इससे पहले यह सीमा केवल 100 एकड़ थी, जिसे अब बढ़ाकर 250 एकड़ कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत विभिन्न विकास योजनाओं के लिए इस भूमि का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि पंचायत समिति या जिला परिषद निर्धारित समय में अनुमति नहीं देती या असहमति होती है, तो ग्राम पंचायत राज्य सरकार से अंतिम निर्णय के लिए आवेदन कर सकती है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया और ग्राम शामलात भूमि नियम 1964 में संशोधन को मंजूरी दी गई।

संशोधन के तहत भूमि पट्टे पर देने में चार प्रतिशत भूमि विकलांग व्यक्तियों (60% या उससे अधिक विकलांगता वाले) के लिए आरक्षित होगी। इसके अलावा, गो अभयारण्य स्थापना के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग या हरियाणा गो सेवा आयोग को 20 वर्ष की अवधि के लिए प्रति एकड़ 5100 रुपये पर भूमि पट्टे पर देने का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में हाउसिंग बोर्ड का विलय भी मंत्रिमंडल ने मंजूर किया। इस संशोधन के बाद हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में समाहित होगा। इसका उद्देश्य शहरी विकास और आवास संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करना, प्रशासनिक दोहराव को समाप्त करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देना है।

इसके अतिरिक्त, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश 2025 को मंजूरी दी गई। इसके अनुसार ग्राम सभा की बैठक में किसी भी सरकारी योजना के पात्र लाभार्थियों पर विचार और अनुमोदन के लिए कम से कम 40% सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी। पहली और दूसरी स्थगित बैठकों में यह कोरम क्रमशः 30% और 20% निर्धारित किया गया है। यह कदम पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली सुधार को सुनिश्चित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.