Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत रहस्य गहराया, पिता बोले दिवाली तक चाहिए सच

भिवानी | हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में CBI जांच की रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है। जांच एजेंसी को केस सौंपे जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। मनीषा के पिता संजय ने कहा कि वे दिवाली तक सच सामने आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें CBI की ओर से कोई नई जानकारी नहीं मिली है।

40 दिन से जारी जांच, कई गवाहों से पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम पिछले 40 दिनों से लगातार जांच में जुटी हुई है। अब तक एजेंसी ने प्ले स्कूल, कॉलेज प्रबंधन और चश्मदीद गवाहों से कई दौर की पूछताछ की है। मनीषा के परिजनों से भी पांच बार बयान लिए जा चुके हैं। CBI की छह सदस्यीय टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में तथ्यों की पड़ताल में जुटी रही। चर्चा थी कि दिल्ली से एक वरिष्ठ IPS अधिकारी जांच की समीक्षा के लिए आने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हत्या से आत्महत्या की थ्योरी तक पहुंचा मामला

गौरतलब है कि 11 अगस्त को लापता हुई मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मिला था। भिवानी पुलिस द्वारा कराए गए पहले पोस्टमार्टम में मनीषा की मौत को तेजधार हथियार से की गई हत्या बताया गया था। लेकिन रोहतक पीजीआई में हुए दूसरे पोस्टमार्टम में आत्महत्या की थ्योरी सामने आई। इस विरोधाभास ने मामले को और उलझा दिया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और CBI जांच की मांग तेज हो गई।

CBI की जांच पर उठ रहे सवाल

अब जबकि मामला CBI के पास तीन सितंबर से है, लोगों में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या जांच एजेंसी दिवाली से पहले सच उजागर कर पाएगी? परिजनों का कहना है कि वे सिर्फ न्याय की उम्मीद पर टिके हुए हैं और चाहते हैं कि CBI जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचे, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.