Facebook-f Youtube X-twitter

400 अनुयायियों को कथित नपुंसक बनाने मामले में राम रहीम कोर्ट में पेश

चंडीगढ़ |  डेरा सच्चा सौदा के 400 अनुयायियों को कथित रूप से नपुंसक बनाने के मामले की सुनवाई शुक्रवार को पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट में हुई। इस दौरान सीबीआई ने गवाह भादर सिंह की गवाही दर्ज कराई, जबकि एक अन्य गवाह गोपी किशन की मृत्यु संबंधी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई।

आरोपी राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 30 अक्टूबर तय की और उस दिन गवाही देने के लिए तीन गवाहों को समन जारी किया। मुख्य गवाह जो वर्तमान में अमेरिका में रह रहे हैं, उनकी गवाही पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराने के आदेश जारी हो चुके हैं।

सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से सीनियर पीपी जसविंदर कुमार भट्टी, एपीपी सोनम, और डिप्टी एसपी राकेश कुमार मौर्या कोर्ट में मौजूद रहे। राम रहीम के वकील अमर डी. कमरा और जितेंद्र खुराना भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

कोर्ट में पेश दस्तावेज़ों के अनुसार, गोपी किशन की मृत्यु 27 जून 2019 को हुई थी, और उनका मृत्यु प्रमाणपत्र भी पेश किया गया। वहीं, जमानत पर उपस्थित डॉक्टर एमपी सिंह और डॉक्टर पंकज गर्ग भी कोर्ट में हाजिर रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार जाने की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस से...

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप...

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की...

अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी : नारनौल हरियाणा का सबसे गर्म शहर,  तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका

Summer Express,नारनौल । महेंद्रगढ़ जिले में गर्मी ने समय से पहले ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को नारनौल पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी अधिक है और संकेत दे रहा है कि इस बार गर्मी का असर समय...

मिडिल ईस्ट संकट में बड़ा कूटनीतिक मोड़, अमेरिका-ईरान पाकिस्तान में बातचीत को तैयार

Summer express, अमेरिका  | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब एक निर्णायक कूटनीतिक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में बातचीत की तैयारी चल रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब क्षेत्र में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.